कोईलवर: नरवीरपुर चांदी से 40 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवीरपुर चांदी गांव से पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरवीरपुर चांदी गांव निवासी भरत सिंह के पुत्र सतनारायण सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शराब बरामदगी के बाद आरोपी को बुधवार की दोपहर करीब 3:00 जेल भेज दिया गया।