कोईलवर: बीरमपुर गांव से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया, शराबबंदी कानून के तहत जेल भेजा गया
गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गीधा थाना पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीरमपुर गांव में छापेमारी कर गांव निवासी मोहम्मद सरीक साह के पुत्र गोरख साई को गिरफ्तार कर गुरुवार की दोपहर 3:30 जेल भेज दिया गया