कोईलवर: कोईलवर थाना परिसर में लगा जनता दरबार, एसपी मिस्टर राज ने खुद सुनी फरियाद
पुलिस महानिदेशक, बिहार के निर्देश पर 15 जनवरी 2026 को दोपहर 3:00 कोईलवर थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओ, पत्रकारों ने जाम, ट्रैफिक नियमों के उलझन एवं अन्य जन समस्याओं को उठाया।