ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर, 6 लोगों ने किया रक्तदान
ठाकुर गंगटी प्रखंड कार्यालय परिसर में 6 मई बुधवार को 2:00 बजे जिला प्रशासन द्वारा लगवाए गए रक्तदान शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल भगैया पंचायत के मुखिया प्रति पिंकू उर्फ अखिलेश जयसवाल सहित कुल 6 लोगों ने अपने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर हरि देवी रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार, स्वास्थ्य कर्मी जमाल आदि थे