चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रविवार को गोपाल नगर के मोक्ष धाम पहुंचे। यूआईटी द्वारा करवाए गए बरामदा और बाउंड्री निर्माण की गुणवत्ता देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। विधायक ने मौके से ही यूआईटी अधिकारियों को फोन कर ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए कहा है।