पटियाली: सिढपुरा में चेहल्लुम का जुलूस अकीदत व एहतराम के साथ निकला, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
कासगंज के सिढ़पुरा कस्बे में बुधवार रात चेहल्लुम का जुलूस अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस दादा मियां दरगाह, इस्लाम नगर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गंतव्य तक पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह लंगर लगाए गए और "या हुसैन" की सदाएं गूंजती रहीं। थाना प्रभारी प्रदीप मलिक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस देर रात शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।