शाजापुर: बेरछा में जहरीले जानवर द्वारा काट लेने पर महिला की हालत हुई गंभीर, ज़िला अस्पताल शाजापुर के डॉक्टर ने बचाई जान
ग्राम बेरछा में महिला को जहरीले जानवर ने काट लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन ने बताया कि शुक्रवार देर रात को दुर्गा राठौर पति सुनील राठौर निवासी बेरछा मंडी को जहरीले जानवर ने काट लिया था और महिला को गंभीर हालत में शाजापुर ज़िला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर द्वारा उपचार करने पर महिला की हालत में सुधार आया है।