शाजापुर: शाजापुर कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक 16 मार्च को
शाजापुर, लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 16 मार्च 2024 (शनिवार) को कलेक्ट्रेट सभागृह में सायं 04:00 बजे बैठक मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई है।प्राप्त सूचना अनुसार 16 मार्च 2024 को आयोग की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता के पश्चात निर्वाचन की घोषणा होना है।