शाजापुर: नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, अस्पताल के विभिन्न वार्डों का लिया जायजा
नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल शाजापुर का निरीक्षण किया। टीम ने रिकार्ड बेहतर ढंग से मेंटेन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी टीम द्वारा निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं को देखा गया। निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर देखें इसके लिए अस्पताल प्रबंधन कई दिनों से तैयारी कर रहा था।