शाजापुर: अकोदिया में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का पैर कटा, शाजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर किया गया रेफर
अकोदिया में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का पैर कटा गया। घायल व्यक्ति को शाजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद इंदौर रेफर किया गया। घायल के परिजन ने बताया कि भोपाल-जयपुर ट्रेन में सवार होकर व्यक्ति शुजालपुर से इंदौर जा रहा था। इसी दौरान अकोदिया रेलवे स्टेशन पर रामप्रसाद पिता जालम सिंह निवासी टिटोडी खेड़ा ट्रेन से गिरकर घायल हो गया।