मानिकपुर: मानिकपुर थाना क्षेत्र के बराह गांव में जंगल से लकड़ी काटते समय सर्प ने युवती को डसा, CHC में भर्ती
चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बराह माफी गांव में बुधवार दोपहर 3 बजे सूखी लकड़ी काटने गई रानी पत्नी अनिल को हाथ की हथेली में सर्प ने डस लिया। वह किसी तरह घर पहुंची। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक हथेली काली पड़ने लगी थी, फिलहाल हालत बेहतर है।