मोतिहारी के छतौनी पुलिस ने गश्ती के दौरान छतौनी चौक से बाइक चोरी करते हुए एक बाइक के साथ 2 चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर आदित्य कुमार उर्फ भोलू बाबू व विशाल कुमार भागवतपुर भलुअहिया, थाना शिकारगंज बताया गया है। इस संदर्भ में छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।