बादमाशों व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी है। लिहाजा वर्षों से बंद पड़े बिजधरी ओपी का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन एएसपी सदर मोतिहारी शिखर चौधरी व चकिया डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन उपरांत एएसपी श्री चौधरी ने ओपी का निरीक्षण कर ओपी प्रभारी राजीव कुमार से आवश्यक जानकारी ली।