मोतिहारी: जिले के सभागार में जीविका का कॉपरेटिव बैंक के साथ वित्तीय समावेशन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
जीविका पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में जिले के कॉपरेटिव बैंकों के अधिकारीयों एवं शाखा प्रबंधकों के साथ एक दिवसीय वित्तीय समावेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंम्भ मुख्य अतिथि कॉपरेटिव के प्रबंध निदेशक राम नरेश पाण्डेय एवं जीविका जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।