मोतिहारी: हाजीपुर के पोखरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप से पिस्टल के बल पर बाइक व रुपये की हुई लूट
पिस्टल के बल पर आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर से लूट हुई है। इस घटना में बाइक के साथ साढ़े सोलह हजार रुपया लूटी गई है। घटना राजपुर-कोटवा सड़क मार्ग के हाजीपुर पोखरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप की है। बताया जाता है कि सिसवा पटना का राकेश महतो बाइक से राजपुर से अपने घर जा रहा था।