मोतिहारी: जिला परिवहन कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों की निःशुल्क आंख जांच व निःशुल्क चश्मा देने की दी गई जानकारी
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों की आँख जाँच कराना जरूरी है। इसके लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति में लिए गये निर्णय के अनुसार बस, ट्रक, टेक्सी, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा व अन्य सभी वाहनों के चालकों का आँख जाँच कराने के लिए आई हेल्थ कैम्प का आयोजन कराया जायेगा।