मोदनगंज: बीबीएम कॉलेज ओकरी के प्रिंसिपल का निधन, पूर्व सांसद, मंत्री समेत लोगों ने कॉलेज परिसर में दी श्रद्धांजलि
मोदनगंज प्रखंड के ओकरी बीबीएम कॉलेज परिसर में शुक्रवार को कॉलेज के प्रिंसिपल स्वर्गीय राज किशोर शर्मा के शव को सैकड़ो की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा समेत कई गणमन लोग मौजूद थे।