खरसावां: जोजोकुड़मा के चरनटांड मोड़ पर सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत, शव रातभर खेत में पड़ा रहा
सड़क हादसों में लापरवाही और सुनसान मार्गों पर सुरक्षा के अभाव का एक दर्दनाक मामला खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी अंतर्गत सामने आया है।जोजोकुडमा-सुपाईसाईं मार्ग स्थित चरनटांड मोड़ के पास मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में उधडीया गांव निवासी 45 वर्षीय सालुका जामुदा की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सड़क से नीचे खेत में जा गिरी और युवक बाइक के नीचे दब गया।