बिश्रामपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बना गरीबों का सहारा,सीएचसी प्रभारी ने दी इसकी जानकारी
विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान गोल्डन कार्ड से मरीजों का फ्री इलाज से काफी राहत मिल रही उक्त बाते सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार ने बताया।उन्होंने कहा गुरुवार को दो दर्जन से अधिक लाभार्थी सीएचसी में आयुष्मान भारत योजना गोल्डन कार्ड से इलाज करा रहे है।जिसमे सभी तरह की जांच, ईलाज ऑपरेशन व जेनरल ईलाज भी किया जा रहा है।