Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बारिश होने से मकानों को खतरा अशोक नगर रेल्वे स्टेशन के पास #ashoknagarnews #railywayboard #trending @sanjeevy99777 UL

अशोक नगर नए पुल तार वाले बालाजी के पास नाला बन रहा है जिसके लिए मकान के बिलकुल चिपककर नाले की नींव खोदी गई है इस काम को डेढ़ महीने से ज्यादा हो गया है और अभी तक काम पूरा नहीं हुआ ओर अभी तेज बारिश की वजह से मिट्टी खिसक रही है सभी नागरिकों को खतरा है जिला प्रशासन और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से निवेदन है कि इस काम को जल्द से जल्द करवाए धन्यवाद

MORE NEWS

धान की खेती की तैयारियों के बीच बिजली संकट गहराया 
10 घंटे सप्लाई नहीं मिली तो सोमवार को चक्का जाम करेंगे किसान, आंवरी फीडर के तीन गांवों के किसानों का आरोप - 15 दिन से मेंटेनेंस के नाम पर कटौती, 10 घंटे की जगह मिल रही सिर्फ 3-4 घंटे बिजली ⚡🧾⚡🚜🚜🚜🚜🚜
#news #ashoknagar #kisan #NewsUpdate #local

धान की खेती की तैयारियों के बीच बिजली संकट गहराया 10 घंटे सप्लाई नहीं मिली तो सोमवार को चक्का जाम करेंगे किसान, आंवरी फीडर के तीन गांवों के किसानों का आरोप - 15 दिन से मेंटेनेंस के नाम पर कटौती, 10 घंटे की जगह मिल रही सिर्फ 3-4 घंटे बिजली ⚡🧾⚡🚜🚜🚜🚜🚜 #news #ashoknagar #kisan #NewsUpdate #local

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 4, 2026

राजस्‍व  प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें- कलेक्‍टर 
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित
--
राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्‍तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। राजस्‍व प्रकरण सीधे तौर पर आमजन से जुडे होते हैं, इसलिए इनके निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्‍यक विलंब की स्थित स्‍वीकार्य नही होगी। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने शनिवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में दिये।  
बैठक में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि जिले के नागरिकों को राजस्‍व संबंधी सेवाएं सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्‍ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इस हेतु राजस्‍व अधिकारी राजस्‍व प्रकरणों का निपटारा समय सीमा में करें। बैठक में तहसीलवार राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए। बैठक में कलेक्‍टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के निराकरण, भू-अभिलेख सुधार तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों से जुड़ा विभाग है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। विशेष रूप से नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा जैसे प्रकरणों में अनावश्यक विलंब न करते हुए शीघ्र निराकरण करें । उन्‍होंने राजस्‍व अधिकारियों को नियमित रूप से न्‍यायालय लगाकर लंबित राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सीएम हेल्‍पलाइन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण पूर्ण गुणवत्‍ता के साथ कराया जाए।  समीक्षा बैठक में भू-अभिलेखों के दुरूस्‍तीकरण, डिजिटल रिकॉर्ड संधारण तथा फील्ड निरीक्षण की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिए । बैठक में कलेक्‍टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षाकाल के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामों का भ्रमण कर वर्षा से जलभराव की स्थिति से निपटने आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्‍यक तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। 
बैठक में न्‍यायालयीन प्रकरणों,जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण,मुख्‍य सचिव की बैठकों के एंजेडा बिन्‍दुओं,भू आवंटन,लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा के आवेदनों का निराकरण,लघु सिंचाई गणना,फार्मर रजिस्‍ट्री तथा खण्‍डस्‍तरीय समितियों की बैठकों के संबंध में विस्‍तार से समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिये । 
 बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर सहित समस्‍त एसडीएम,तहसीलदार,नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
#ashoknagar

राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें- कलेक्‍टर कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित -- राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्‍तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। राजस्‍व प्रकरण सीधे तौर पर आमजन से जुडे होते हैं, इसलिए इनके निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्‍यक विलंब की स्थित स्‍वीकार्य नही होगी। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने शनिवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में दिये। बैठक में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि जिले के नागरिकों को राजस्‍व संबंधी सेवाएं सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्‍ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इस हेतु राजस्‍व अधिकारी राजस्‍व प्रकरणों का निपटारा समय सीमा में करें। बैठक में तहसीलवार राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए। बैठक में कलेक्‍टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के निराकरण, भू-अभिलेख सुधार तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों से जुड़ा विभाग है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। विशेष रूप से नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा जैसे प्रकरणों में अनावश्यक विलंब न करते हुए शीघ्र निराकरण करें । उन्‍होंने राजस्‍व अधिकारियों को नियमित रूप से न्‍यायालय लगाकर लंबित राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सीएम हेल्‍पलाइन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण पूर्ण गुणवत्‍ता के साथ कराया जाए। समीक्षा बैठक में भू-अभिलेखों के दुरूस्‍तीकरण, डिजिटल रिकॉर्ड संधारण तथा फील्ड निरीक्षण की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिए । बैठक में कलेक्‍टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षाकाल के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामों का भ्रमण कर वर्षा से जलभराव की स्थिति से निपटने आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्‍यक तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। बैठक में न्‍यायालयीन प्रकरणों,जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण,मुख्‍य सचिव की बैठकों के एंजेडा बिन्‍दुओं,भू आवंटन,लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा के आवेदनों का निराकरण,लघु सिंचाई गणना,फार्मर रजिस्‍ट्री तथा खण्‍डस्‍तरीय समितियों की बैठकों के संबंध में विस्‍तार से समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिये । बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर सहित समस्‍त एसडीएम,तहसीलदार,नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

रितिक मुसकान मर्डर सुसाइड मिस्ट्री में मृतक युवक पर केस दर्ज

रितिक मुसकान मर्डर सुसाइड मिस्ट्री में मृतक युवक पर केस दर्ज

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 4, 2026

तहसीलदार बहादुरपुर द्वारा ग्राम पंचायत दमदमा के रोरी चक्क पहुंचकर आदिवासियों की समस्याओं का कराया निराकरण
 --
तहसीलदार बहादुरपुर श्री कैलाश चंद्र मालवीय द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत दमदमा के रोरी चक्क (आदिवासी बस्ती) पहुंच कर आदिवासी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर हर संभव निराकरण कराया गया। इस दौरान विद्युत मण्डल द्वारा स्थापित डीपी हेतु आदिवासी बस्ती के बकाया बिल की राशि जनसहयोग 5000 रुपये स्वंय तहसीलदार बहादुरपुर दिये गयें एवं ग्राम पंचायत दमदमा के सरपंच एवं सचिव द्वारा जन सहयोग से कुल 30000 रुपये की राशि मौके पर बिजली विभाग को बकाया के रुप मे जमा कराई गईं। वन विभाग की टीम के साथ वन पटटेधारियों की समस्याओं का वन विभाग की टीम एवं राजस्व टीम के साथ मौके पर निराकरण कराया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नल कूप मे बंद मोटर बदलवाये जाने के निर्देश दिये गयें एवं उक्त मोटर नलकूल में डालने हेतु दो दिवस का समय पीएचई विभाग को दिया गया। महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्राम में भ्रमण कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं लाडली बहना की केवायसी करवाई गई। जनपद पंचायत मुंगावली की टीम को निर्देश दिए गए कि चक्क तक आवागमन के रास्ते के गढढो को मुरम से भरे जाऐ और आदिवासी बस्ती में जिन स्थानों पर कीचड हो रहा है उन जगहो पर भी मुरम डाली जाए यह कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाएं।
 उल्लेखनीय है कि आदिवासी ग्रामीणों द्वारा 2 जुलाई 2026 को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर अशोकनगर विदिशा मुख्य सडक पर चक्का जाम किया गया था। तहसीलदार बहादुरपुर द्वारा मौके पर पहुंच कर समस्याओं की निराकरण हेतु मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियो को निर्देशित कर डीपी रखवा कर लाईट चालू कराई गई।
#ashoknagar

तहसीलदार बहादुरपुर द्वारा ग्राम पंचायत दमदमा के रोरी चक्क पहुंचकर आदिवासियों की समस्याओं का कराया निराकरण -- तहसीलदार बहादुरपुर श्री कैलाश चंद्र मालवीय द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत दमदमा के रोरी चक्क (आदिवासी बस्ती) पहुंच कर आदिवासी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर हर संभव निराकरण कराया गया। इस दौरान विद्युत मण्डल द्वारा स्थापित डीपी हेतु आदिवासी बस्ती के बकाया बिल की राशि जनसहयोग 5000 रुपये स्वंय तहसीलदार बहादुरपुर दिये गयें एवं ग्राम पंचायत दमदमा के सरपंच एवं सचिव द्वारा जन सहयोग से कुल 30000 रुपये की राशि मौके पर बिजली विभाग को बकाया के रुप मे जमा कराई गईं। वन विभाग की टीम के साथ वन पटटेधारियों की समस्याओं का वन विभाग की टीम एवं राजस्व टीम के साथ मौके पर निराकरण कराया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नल कूप मे बंद मोटर बदलवाये जाने के निर्देश दिये गयें एवं उक्त मोटर नलकूल में डालने हेतु दो दिवस का समय पीएचई विभाग को दिया गया। महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्राम में भ्रमण कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं लाडली बहना की केवायसी करवाई गई। जनपद पंचायत मुंगावली की टीम को निर्देश दिए गए कि चक्क तक आवागमन के रास्ते के गढढो को मुरम से भरे जाऐ और आदिवासी बस्ती में जिन स्थानों पर कीचड हो रहा है उन जगहो पर भी मुरम डाली जाए यह कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाएं। उल्लेखनीय है कि आदिवासी ग्रामीणों द्वारा 2 जुलाई 2026 को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर अशोकनगर विदिशा मुख्य सडक पर चक्का जाम किया गया था। तहसीलदार बहादुरपुर द्वारा मौके पर पहुंच कर समस्याओं की निराकरण हेतु मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियो को निर्देशित कर डीपी रखवा कर लाईट चालू कराई गई। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

सीमांकन और कब्जामुक्ति के आदेश के बाद भी किसान को नहीं मिला अपनी जमीन का कब्जा।
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ध्यानपुर निवासी किसान रघुवीर जाटव ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश और राजस्व अमले की मौजूदगी के बावजूद उन्हें भूमि का कब्जा नहीं मिल सका। साथ ही विरोध करने वालों पर धमकी, गाली-गलौज और कृषि उपकरण ले जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
#Ashoknagar #Isagarh #MadhyaPradesh #LandDispute #LocalNews #fb

सीमांकन और कब्जामुक्ति के आदेश के बाद भी किसान को नहीं मिला अपनी जमीन का कब्जा। ईसागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ध्यानपुर निवासी किसान रघुवीर जाटव ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश और राजस्व अमले की मौजूदगी के बावजूद उन्हें भूमि का कब्जा नहीं मिल सका। साथ ही विरोध करने वालों पर धमकी, गाली-गलौज और कृषि उपकरण ले जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। #Ashoknagar #Isagarh #MadhyaPradesh #LandDispute #LocalNews #fb

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 3, 2026

बारिश होने से मकानों को खतरा अशोक नगर रेल्वे स्टेशन के पास #ashoknagarnews #railywayboard #trending @sanjeevy99777 UL - Ashoknagar News