ग्राम मसीदपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित
हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण
--
शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जनपद पंचायत अशोकनगर के ग्राम पंचायत मसीदपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेन्द्र यादव, तहसीलदार श्री संतोष धाकड, श्री सतेन्द्र कलावत
,रामकली बाई सरपंच,सरदार सिंह,नीरज शर्मा,रामू रघुवंशी,नवल दांगी,देवराज सिंह सहित अधिकारीगण एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत कुल प्राप्त 9211 शिकायतों में से 7702 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष 1509 शिकायतों के निराकरण की कार्यवाही प्रचलित है। इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त 4429 आवेदनों मे से 4429 आवेदनों का निराकरण किया गया है। जन विश्वास अभियान में लोक सेवा गारंटी अंतर्गत जिला प्रथम स्तर पर एवं अशोकनगर ब्लॉक प्रथम स्तर पर है। शिविर में कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 55 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।
शासन की योजनाओं की दी जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। विभागीय स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस प्रकार शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
उद्यम संवाद का भी हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के साथ उद्यम संवाद का आयोजन भी किया गया। इसमें स्थानीय उद्यमियों ने सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा अपनी सफलता की कहानियां सुनाईं। उद्यमियों ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने प्रयासों, मेहनत और उपलब्ध अवसरों के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढाया के बारे में जानकारी दी।
हितलाभ का किया वितरण
--
शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के अंतर्गत 80 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। शिविर में स्व सहायता समूहों को 22.50 लाख रूपये की सीसीएल राशि,उद्यम स्थापति हेतु 37 लाख ऋण वितरण, पशुपालन विभाग अंतर्गत 07.50 लाख रूपये का ऋण वितरण किया गया। शिविर में 17 लोगों के आधार में सुधार एवं अपडेट,05 लोगों के नवीन आधार कार्ड, 15 लोगों की समग्र ई-केवायसी एवं 01 समग्र आईडी बनाई गई।
#JanVishwasAbhiyan2026
#ashoknagar