उनियारा: बनेठा में डीएसटी टीम और पुलिस ने 129 ग्राम स्मेक किया बरामद
Uniara, Tonk | Oct 16, 2026 बनेठा थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएसटी टीम व पुलिस ने बनेठा में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 129 ग्राम स्मेक जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जब्त की गई स्मेक की किमत 25 लाख रुपए है।