किसान स्वाभिमान पर्व में ज्ञान बना सम्मान का आधार!
आगर-मालवा जिले के कृषि क्विज विजेता किसानों को सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्री माधव सिंह (मधु) गहलोत एवं कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल एवं ई-स्कूटी की सांकेतिक चाबी और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
🏆 पुरस्कार विजेता किसान
🥇 प्रथम – श्री पवन कुमार, ग्राम गोंदलमऊ – ट्रैक्टर
🥈 द्वितीय – श्री मोतीलाल सोंधिया, ग्राम पनाला – बुलेट मोटरसाइकिल
🥉 तृतीय – श्री बगडू सिंह, ग्राम गंगापुर – ई-स्कूटी
किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन कृषि क्विज में जिले के किसानों ने अपनी प्रतिभा और कृषि ज्ञान का परिचय दिया।
#किसान_स्वाभिमान_पर्व #किसान_कल्याण_वर्ष2026 #कृषि_क्विज #आगरमालवा #MadhyaPradesh