कुलपहाड़: महोबकंठ के पिपरी में शराब के नशे में दो लोगों के बीच विवाद, एक की हुई मौत
पिपरी में शराब के नशे में दो लोगों के बीच गाली-गलौज और विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पिपरी निवासी प्यारे लाल अहिरवार ने यूपी-112 पर सूचना दी थी कि उसका पुत्र धूराम और गांव का ही धर्मेन्द्र राजपूत झगड़े।