#अलीगढ़ में UPI शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, दुकानों पर पोस्टर लगाए, 15 अक्टूबर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बंद करने की चेतावनी, वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग,अलीगढ़ के मुख्य बाजार रेलवे रोड पर UPI शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने दुकानों पर पोस्टर लगाकर डिजिटल भुगतान व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। व्यापारियों ने 15 अक्टूबर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बंद करने का निर्णय लेने की बात कही। साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग उठाई। उद्योग व्यापार संगठन के मंडल प्रभारी अनुराग गुप्ता और दुकानदार योगेश कुमार ने व्यापारियों की समस्याएं सामने रखीं। व्यापारियों ने सरकार से शुल्क संबंधी फैसला वापस लेने की मांग की।
#UPI #DigitalPayment #Aligarh #TradersProtest #MDR
Koil, Aligarh | Sep 21, 2026