मसूरी में फलदार पौधों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांटे 1500 पौधे, बोले- खेती और बागवानी ही पलायन रोकने का सबसे मजबूत माध्यम
उत्तराखंड सरकार की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने की मुहिम के तहत सोमवार को मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रजातियों के 1500 फलदार पौधे वितरित किए। इस दौरान उद्यान विभाग ने लोगों को उन्नत किस्म के बीज, खाद और बागवानी से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, किसान, महिलाएं और युवा शामिल हुए। लोगों ने फलदार पौधे लेकर अपने घरों और खेतों में रोपण का संकल्प लिया।
#GaneshJoshi #landslide #ganesh #uttarakhand #dehradun #mussoorie #uttrakhand #cmuttrakhkhand #BJPGovernment #uttarkhand
Mussoorie, Dehradun | Aug 3, 2026