सहार: सहार प्रखंड में अवैध रुपये रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो मामले में दोषी सुपरवाइजर आशा कुमारी पर डीएम ने की सख्त कार्रवाई
Sahar, Bhojpur | Jul 1, 2025 सहार प्रखंड में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल मामले में डीएम तनय सुल्तानिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालत एक जांच टीम का गठन किया था। जांच की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) को सौंपी गई, जिन्होंने जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंप दी। रिपोर्ट में सुपरवाइजर आशा कुमारी को दोषी पाया गया। इस पर डीएम ने शोकॉज नोटिस जारी किया है।