बक्सर: रेलवे प्लेटफार्म से चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार हुआ युवक
Buxar, Buxar | Sep 18, 2024 वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पंडा के आदेश पर आरपीएफ बक्सर के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी ने "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत एक संदिग्ध व्यक्ति को प्लेटफार्म नंबर एक पर चार्जिंग प्वाइंट के पास पकड़ा. जब उसकी तलाशी ली गई, तो दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनका वह लॉक खोलने में असमर्थ था. उसने बताया कि उसने ये फोन चुराए हैं.