राउमावि घिरडोदा मीठा में निर्वाचन साक्षरता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन; डिम्पल प्रथम व विरेन्द्र रहे द्वितीय
डीडवाना-कुचामन, 22 नवम्बर।भारत निर्वाचन आयोग (ECI) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घिरडोदा मीठा (लाडनूं) में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तत्वावधान में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को प्रथम चरण (संस्थान स्तर) के अंतर्गत 'निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता' का सफल आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य श्री सुरेन्द्र सिंह कडवासरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन एवं संचालन विद्यालय की ELC प्रभारी श्रीमती अनिता जांगिड़ द्वारा किया गया, जिसमें सुश्री त्रिलोचना काकड़ा का विशेष सहयोग रहा।
30 मिनट अवधि की इस 30 अंकों की लिखित प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों से मतदाता सूची निर्माण प्रक्रिया (Electoral Roll Preparation), EVM व VVPAT प्रणाली तथा मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया से जुड़े 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए।
विद्यालय स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा किए गए निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर शीर्ष दो विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की छात्रा डिम्पल (पुत्री श्री सोहन राम) ने 30 में से 27 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा कक्षा 11वीं के छात्र विरेन्द्र (पुत्र श्री कान दास) ने 26 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
अब ये दोनों चयनित विद्यार्थी आगामी 08 दिसंबर से 12 दिसंबर 2026 के मध्य आयोजित होने वाली विधानसभा क्षेत्र (AC Level - द्वितीय चरण) की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
Didwana, Nagaur | Nov 22, 2026