सिरसागंज: नगला खंगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी चन्द्रहंस की मढ़ैया, थाना नगला खंगर फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया है।