टीकमगढ़: टीकमगढ़ के केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को दिखाई प्रेरक फिल्में, एसपी ने दिलाया नशा न करने का संकल्प
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवर को केंद्रिया विद्यालय में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंदलोई की उपस्थिति में जन जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है।