पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में नवनिर्मित मैस का शुभारंभः शिवपुरी में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित जिला स्तरीय पोस्ट मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों में नवनिर्मित मैस का शुभारंभ किया गया। शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय शिवपुरी में भी इस अवसर पर दो स्थानों पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्मित मैस का विधिवत शुभारंभ किया गया।
शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास बड़ोदी में शिवपुरी विधायक श्री देवेन्द्र जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास कमलागंज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैस सुविधा प्रारंभ होने से प्रसन्न छात्रावास की छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और विभागीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#shivpuri
118 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026