शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवपुरी में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित गरिमामयी प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता के सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपनी अद्भुत कला से सुंदर तस्वीर उकेरने वाले जूनियर वर्ग में नैन्सी कुशवाहा - प्रथम स्थान, माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर कक्षा 8, गगन अग्रवाल - द्वितीय स्थान, वैभव पब्लिक स्कूल कक्षा 7 एवं शैली रावत - तृतीय स्थान, माध्यमिक विद्यालय ख्यावदाकला कक्षा 7 तथा सीनियर वर्ग में हार्दिक शर्मा - प्रथम स्थान, सांदीपनि विद्यालय शिवपुरी कक्षा 10, अनुष्का राजपूत - द्वितीय स्थान, सांदीपनि विद्यालय खनियाधाना कक्षा 9 एवं वैष्णवी चौहान - तृतीय स्थान, सनराइज चिल्ड्रन हाईस्कूल कक्षा 11 ने हासिल किया। इसके अतिरिक्त अन्य भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के सभी विजेता व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#shivpuri
64 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026