: 🚨 वर्दी के पीछे कौन कर रहा अपराधियों की मदद? नवगछिया में होमगार्ड के आरोप से मचा हड़कंप!: नवगछिया पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक होमगार्ड जवान ने थानेदार और थाने में पदस्थापित एक पदाधिकारी पर अपराधियों से मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। दरअसल, 12 अक्टूबर 2026 को नवगछिया पुलिस अधीक्षक की ओर से अनुमंडल क्षेत्र के सभी होमगार्ड जवानों को क्राइम मीटिंग के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान एक होमगार्ड जवान ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
होमगार्ड जवान का आरोप है कि थाने में पदस्थापित कुछ पदाधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण उनकी ओर से दी जाने वाली निजी और गोपनीय सूचनाएं लीक हो जाती हैं, जिससे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में परेशानी होती है।
जवान ने मांग की कि पुलिस अधीक्षक प्रत्येक महीने होमगार्ड जवानों के साथ अलग से क्राइम मीटिंग करें, ताकि उनसे क्षेत्र की गोपनीय जानकारी जुटाई जा सके और अपराधियों क
Patna Rural, Patna | Oct 12, 2026