शिवहर: उत्पाद विभाग टीम ने ज़िले के विभिन्न स्थानों पर चलाया छापामारी अभियान, 12 अभियुक्त हुए गिरफ़्तार व 18 लीटर शराब बरामद
उत्पाद विभाग की टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर एक साथ 12 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वही 18 लीटर शराब भी बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने बताया है की गिरफ्तार 12 अभियुक्त में 10 शराबी है और दो शराब कारोबारी है जिसके पास 18 लीटर शराब बरामद है. गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।