शिवहर: भाजपा कार्यालय शिवहर का मनाया गया पांचवा वर्षगांठ, पार्टी कार्यालय शिवहर में मनाया गया वर्षगांठ
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज पार्टी कार्यालय शिवहर में केक काटकर पार्टी कार्यालय का पांचवा वर्षगांठ मनाया गया है। बताया गया है कि वर्ष 2019 में भाजपा का अपना पार्टी कार्यालय ब्लॉक रोड बिजली ऑफिस के पास भाजपा फंड से बनाया गया था।