शिवहर: शहर के वार्ड नंबर-2 में झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में 18 महीने की बच्ची की हुई मौत
शिवहर शहर के वार्ड नंबर-02 निवासी रामनाथ पासवान की 18 महीना की बेटी आँचल कुमारी पिछले कई दिनों से बीमार थी जिसका इलाज स्थानीय डॉक्टर कर रहे थे. सुधार नही होने पर आज सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी. सदर अस्पताल के डॉक्टर ने कहा झोला छाप डॉक्टर के इलाज करने से बच्ची की हालत नाज़ुक हो गयी थी जहां आज इलाज के दौरान मौत हो गई।