शिवहर: काजीपुर गांव में गर्म दूध से भरे बर्तन में गिरने से 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची की हुई मौत
डुमरी कटसरी प्रखंड के काजीपुर गाँव मे एक कार्यक्रम के दौरान बड़े बर्तन में रखे गर्म दूध में गिरने से दस साल की नाबालिक बच्ची सृष्टि कुमारी की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी है. स्थानीय लोगो ने बताया की मोबाइल पर वीडियो बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉ ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया वही इलाज के दौरान मौत हो गयी।