गोरखपुर: कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया
आज पूरे देश में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से संविधान दिवस के मौके पर महान हस्तियों को याद कर रहा है। कांग्रेसियों ने आज अंबेडकर चौक पर स्थित संविधान रचित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया और उनको याद किया। कांग्रेसियों ने कहा कि भारत के संविधान को रचने में उनका योगदान राष्ट्र हमेशा याद करेगा।