गोरखपुर: प्रेस क्लब में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा, भारतीय छात्रों के विदेश पलायन को रोकने के लिए बनेगी रणनीति
अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने कहा कि देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में संस्कार और मूल्यों से परिपूर्ण गुणवत्तायुक्त शिक्षा की बात विद्यार्थी परिषद करती है। देश एक सुखद दौर से गुजर रहा है भारत रोजगार प्रदान करने का देश बन रहा है, भारत ने आपदा को अबसर में बदलकर विश्व के सामने एक आदर्श प्रस्तुत की है। यह दौर अब भारत का है, यह भारत हमारा है।