गोरखपुर: संविधान दिवस पर गोरखपुर विश्वविद्यालय से निकाली गई संविधान जागरूकता रैली
संविधान दिवस के मौके पर गोरखपुर विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना और छात्रों द्वारा संविधान जागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया गया। 26 नवंबर 1949 को हमारे देश का संविधान अंगीकृत किया गया था तभी से 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर पूरे देश में मनाया जाता है। रानी में शामिल छात्रों ने नागरिकों को संविधान के प्रति आगाह कराया।