गोरखपुर: जिलाधिकारी ने संविधान दिवस पर कर्मचारियों को जिलाधिकारी सभागार में दिलाई शपथ
26 नवंबर 1949 को देश का संविधान आज ही के दिन अंगीकृत किया गया था,l तभी से पूरे देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने अपने कार्यालय के सभागार में कर्मचारियों को देश की एकता अखंडता की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीएम वह अन्य जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।