गोरखपुर: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नगर निगम शहर में लगे खराब कैमरे को ठीक करने के लिए पुलिस विभाग को देगा धन
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस विभाग ने शहर के विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। जिनमें से बहुत से कैमरे खराब हो गए हैं। इन कैमरा की मरम्मत के लिए नगर निगम पुलिस विभाग को धन देगा। नगर निगम के वार्डों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर वार्ड में लगे हुए सीसी कैमरे को ITMS कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।