इटाढ़ी: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का समापन, 58 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
Itarhi, Buxar | Oct 1, 2026 एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर के खेल मैदान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का समापन हुआ। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।