चकरनगर: बैंक से ₹27 हजार निकालकर घर जा रहे शिक्षक का बैग हुआ चोरी
थाना क्षेत्र के नगला जोर मोड़ के पास बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे शिक्षक का बैग अज्ञात चोर बाइक से निकालकर फरार हो गया। बैग में 27 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक चेकबुक, एटीएम कार्ड और डायरी रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह 10 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक शंशाक राजपूत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी है