प्रतापगढ़: ताला मोड़ शुक्ला मशीनरी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी रामसूरत मिश्र (मालिक) उम्र लगभग 60 वर्ष रविवार शाम लगभग 7 बजे घर से चिलबिला की तरफ बाइक से जा रहे थे। ताला मोड शुक्ला मशीनरी के सामने अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। रामसूरत मिश्र के सर में गंभीर चोट आ गई।स्थानीय लोगो की मदद से एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।