नारासन: जैनपुर झंझेडी गांव के पास दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति हुआ घायल
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में जैनपुर झंझेडी गांव के पास आज दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिस कारण जैनपुर झंझेडी गांव निवासी खुशनूद नाम का व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसके बाद खुशनूद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।