नारासन: गुरुकुल नारसन में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला एक व्यक्ति, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल नारसन में सड़क किनारे आज एक अज्ञात व्यक्ति घायल हालत में पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के फार्मासिस्ट विजय कुमार और चालक अभिनव तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।