नारासन: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर व्यक्ति और महिलाओं के साथ की गई मारपीट, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके और उनके परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की है। जिसमें वह घायल हो गए है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।