नारासन: लिबरहेड़ी गांव में दो अलग-अलग जगह पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिबरहेड़ी गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच दो अलग-अलग जगह पर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों जगह पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने सभी 14 लोगों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।